महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम 2005  के सामाजिक प्रभाव का समाज शास्त्रीय अध्ययन (मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के विशेष संदर्भ में)

Authors

  • अर्जुन सिंह मानविकिय एंव उदारकला संकाय, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन (म.प्र.)
  • उषा वैद्य प्राध्यापक, समाज शास्त्र, मानविकी एंव उदारकला संकाय

DOI:

https://doi.org/10.69968/ijisem.2025v4i1302-310

Keywords:

मनरेगा, सामाजिक प्रभाव, आर्थिक अस्थिरता, शिक्षा का अभाव, जागरूकता अभियान

Abstract

इस अध्ययन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के सामाजिक प्रभाव का सीहोर जिले के विकासखंड सीहोर, इछावर और आष्टा में विश्लेषण किया गया है। 340 उत्तरदाताओं पर आधारित इस शोध में जाति, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, मजदूरी, पारिवारिक संरचना, आवास, कृषि और आर्थिक स्थिति जैसे प्रमुख सामाजिक-आर्थिक पहलुओं का अध्ययन किया गया।

अध्ययन से पता चला कि मजदूरों में शिक्षा का अभाव उन्हें मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाले अधिकारों और लाभों की जानकारी से वंचित रखता है। इस कारण वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते, जिससे भ्रष्टाचार और नीति कार्यान्वयन में बाधाएँ उत्पन्न होती हैं। अधिकांश मजदूर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, जिन्हें सीमित रोजगार अवसर, कम मजदूरी और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ता है। इस कारण वे रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर होते हैं, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक समस्याएँ और बढ़ जाती हैं।

इसके अतिरिक्त, मजदूरों में मनरेगा की विस्तृत जानकारी का अभाव पाया गया। वे इसे केवल जॉब कार्ड से रोजगार प्राप्त करने की योजना मानते हैं। इसलिए, इस योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक जॉब कार्डधारी को इसकी संपूर्ण जानकारी मिल सके और वे अपने अधिकारों का पूरा लाभ उठा सकें।

References

[1] सुरेन्द्र कटारिया, “आर्थिक मंदी से जूझने में नरेगा का योगदान” कुरुक्षेत्र दिसंबर 2009, वर्ष 56 अंक 02, पृ.क्र. 9-12

[2] सुभाष सेतिया, "नरेगा ने खोले गांवो में रोजगार के नए द्वार" कुरुक्षेत्र दिसंबर 2009, वर्ष 56 अंक 02, पृ.क्र. 17-20 https://doi.org/10.1055/s-0028-1109337

[3] नीलम शर्मा, “अपना खेत, अपना काम योजना: बदली आदिवासियो कि तकदीर कुरुक्षेत्र अक्टूबर 2012 वर्ष 58 अंक 12 पृ.क्र. 43-47

[4] विनीता कटियार एवं के.एश वर्मा, “नरेगा परियोजनाओ का पर्यावरण पर प्रभाव” कुरुक्षेत्र दिसंबर 2009 वर्ष 56 अंक 02 पृ.क्र. 26-28

Downloads

Published

22-03-2025

Issue

Section

Articles

How to Cite

[1]
सिंह अ. and वैद्य उ. 2025. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम 2005  के सामाजिक प्रभाव का समाज शास्त्रीय अध्ययन (मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के विशेष संदर्भ में). International Journal of Innovations in Science, Engineering And Management. 4, 1 (Mar. 2025), 302–310. DOI:https://doi.org/10.69968/ijisem.2025v4i1302-310.