जैविक कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों की धारणा और दृष्टिकोण
DOI:
https://doi.org/10.69968/ijisem.2026v5i1217-225Keywords:
जैविक कृषि, किसानों की धारणा, जागरूकता, दृष्टिकोण, सतत कृषि विकासAbstract
वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य जैविक कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों की धारणा, जागरूकता एवं दृष्टिकोण का विश्लेषण करना तथा इन कारकों का जैविक कृषि अपनाने के स्तर पर प्रभाव का परीक्षण करना है। यह अध्ययन सर्वेक्षण आधारित एवं मात्रात्मक प्रकृति का है, जिसमें संरचित प्रश्नावली के माध्यम से 236 किसानों से प्राथमिक आंकड़े संकलित किए गए। अध्ययन में सामाजिक-आर्थिक विशेषताएँ, जैविक कृषि संबंधी जागरूकता, किसानों की धारणा, दृष्टिकोण तथा जैविक कृषि अपनाने के स्तर को प्रमुख चरों के रूप में शामिल किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु आवृत्ति, प्रतिशत, वर्णनात्मक सांख्यिकी, सहसंबंध तथा ANOVA परीक्षण का उपयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि किसानों में जैविक कृषि के स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय लाभों के प्रति सकारात्मक धारणा विद्यमान है। सहसंबंध विश्लेषण ने सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं एवं धारणा तथा जागरूकता एवं दृष्टिकोण के मध्य महत्वपूर्ण सकारात्मक संबंध को दर्शाया। साथ ही, विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ कि किसानों की धारणा जैविक कृषि अपनाने के स्तर को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है। अध्ययन यह संकेत करता है कि जागरूकता, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं संस्थागत सहयोग जैविक कृषि के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सतत कृषि विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
References
Antil, D. R. S., & Yadav, P. (2023). Problems and Prospects of Organic Farming in India. International Journal for Research in Applied Science and Engineering Technology, 11(9), 1616–1625. https://doi.org/10.22214/ijraset.2023.55887
C, B., & Karunakaran, N. (2021). Status, benefits and future prospects of organic farming in India: A review. Journal of Management Research and Analysis, 8(3), 103–111. https://doi.org/10.18231/j.jmra.2021.022
Gopinath, K. A., Rao, C. S., Ramanjaneyulu, A. V., Jayalakshmi, M., Chary, G. R., & Venkatesh, G. (2016). Organic Farming Research in India: Present Status and Way Forward. International Journal of Economic Plants, 3(3), 98–101.
Sankar, A. S., & Reddy, K. V. (2022). Recent Trends in Organic Farming in India: A Study. 10(7), 2320–2882. www.ijcrt.org
Thippeswamy, G. (2022). INDIAN ORGANIC AGRICULTURE: THE CURRENT SITUATION. IJFANS INTERNATIONAL JOURNAL OF FOOD AND NUTRITIONAL SCIENCES, 11, 2843–2856.
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 विजयश्री मालवीय, सीताराम हर्णे

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License.
Re-users must give appropriate credit, provide a link to the license, and indicate if changes were made. You may do so in any reasonable manner, but not in any way that suggests the licensor endorses you or your use. This license allows for redistribution, commercial and non-commercial, as long as the original work is properly credited.





